
नई दिल्ली। इजरायल के पुरातत्ववेताओं ने एक बड़ी ही दिलचस्प खोज की है। उन्होंने एक ऐसे पत्थर की खोज की निकाला है जो लगभग 2700 साल पुराना है। इस खोजे गए का उपयोग पूर्वजों ने टॉयलेट के रूप में किया था। पुरातत्ववेताओं का मानना है कि यह पूर्वजों का एक लग्जरी टॉयलेट रहा होगा।
यह खोज इजराइल के यरुशलम की गयी है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक शानदार डिजाइन वाला ये टॉयलेट एक आयताकार कक्ष में पाया गया। टॉयलेट को देख कर ऐसा लग रहा है कि ये इस तरह से बनाया गया था जो बैठने में बेहद आरामदायक हो। दिलचस्प बात यह है कि इसके नीचे जमीन में गहरा सेप्टिक टैंक खोदा गया। इसके साथ ही आसपास और भी अन्य चीजों से जुडी कुछ जानकारी सामने आयी है।
इजरायल के सरकारी विभाग ने बताया है कि पत्थर से बने इस टॉयलेट में एक होल है और पीछे टेक लेने के लिए एक बड़े पत्थर का सपोर्ट दिया गया है। उस समय में ये टॉयलेट विलासिता का प्रतीक माने जाते थे। अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्राचीन समय में निजी टॉयलेट होना बहुत बड़ी बात होती थी। उस समय केवल अमीर लोग ही ऐसे टॉयलेट बनवा सकते थे।
रिपोर्ट्स में जिक्र किया गया है कि आसपास के स्थानों पर बाग और जलीय पौधों के होने के भी प्रमाण मिले हैं। पाए गए सेप्टिक टैंक में जानवरों की हड्डियां और मिट्टी के बर्तन उस समय रहने वाले लोगों की जीवन शैली और आहार के साथ-साथ प्राचीन बीमारियों के बारे में भी खूब जानकारी दे सकते हैं।