चमोली में रेस्क्यू ऑपरेशन का 9वां दिन : आज मिले इतने शव, अभी भी इतने लोग लापता

img
देहरादून। चमोली आपदा के नौवें दिन सोमवार को तपोवन टनल से तीन शव और बरामद किए गए। अब तक कुल 54 बरामद हुए हैं। बरामद कुल 54 शवों और 22 मानव अंगों में से 29 शव एवं एक मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी हैं। तपोवन सुरंग तथा रैणी क्षेत्र में 24 घंटे लगातार सर्च अभियान जारी है।  जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उन सभी के डीएनए संरक्षित किए गए है।
tapovan tunnel

179 लापता लोगों के नाम रजिस्टर्ड

चमोली पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे तक सुरंग से तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। अब मृतकों की कुल संख्या 54 हो गई है। अब तक कुल 55 परिजनों के डीएन सैम्पल शवों की शिनाख्त में सहायता के लिए लिए गए हैं। अभी तक जोशीमठ पुलिस थाने में 179 लापता लोगों के नाम रजिस्टर्ड किए गए हैं।

32 शवों और 11 मानव अंगों का अंतिम संस्कार कराया

एनडीआरएफ के मुतबिक अब तक सुरंग से आठ शव निकाले जा चुके हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है।  पुलिस और प्रशासन ने अब तक मिले 32 शवों और 11 मानव अंगों का अंतिम संस्कार कराया है। बैराज, ऋषिगंगा जल विद्युत परियोजना स्थल व अन्य नदियों के किनारे लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सुरंग से डंपर के जरिए मलबा बाहर लाया जा रहा है।
Related News