img

Up Kiran, Digital Desk: धरती पर कई ऐसे रहस्य छुपे हैं जो जानने पर चौंकाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक बेहद खास पौधा है जिसका नाम पुया रायमोंडी है। यह पौधा अपनी अनोखी विशेषता के कारण बेहद दुर्लभ माना जाता है क्योंकि यह करीब 100 साल में केवल एक बार फूलता है।

पुया रायमोंडी मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वतों में 12,000 फीट की ऊंचाई पर पाया जाता है। इसे ‘एंडीज की रानी’ भी कहा जाता है। यह पौधा लगभग 33 फीट तक बढ़ता है और कैक्टस से मिलता-जुलता दिखता है। खास बात यह है कि यह ठंडी, सूखी और कम उपजाऊ मिट्टी में भी बढ़ने में सक्षम है।

इसकी सबसे बड़ी पहचान इसके विशाल और सफेद फूल हैं जो पौधे पर 80 से 100 साल की उम्र में खिलते हैं। फूल खिलने के बाद यह पौधा जीवन चक्र पूरा कर मर जाता है। पुया रायमोंडी को दुनिया का सबसे बड़ा ब्रोमेलियाड और सबसे ऊंचा फ्लावर स्पाइक माना जाता है। इसके फूल खिलने की प्रक्रिया अभी भी वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बनी हुई है।

यह पौधा अपनी अनोखी प्रजाति और दुर्लभता के कारण प्राकृतिक दुनिया में विशेष स्थान रखता है और इसे देखने का अवसर बहुत कम लोगों को मिलता है।
 

 

--Advertisement--