_278967882.png)
Up Kiran, Digital News: हिंदुस्तान ने रूस से जो S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है वो दुनिया के सबसे बेहतरीन और एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम्स में से एक है। इस सिस्टम की खूबी ये है कि ये एक साथ कई दुश्मन मिसाइलों और फाइटर जेट्स को टारगेट करके उन्हें हवा में ही ध्वस्त कर सकता है।
हालिया तकरार में भारत ने इस सिस्टम का इस्तेमाल कर पाकिस्तान की ओर से आने वाली संभावित मिसाइल और हवाई हमले को सफलतापूर्वक असफल किया। इससे पाकिस्तान की रणनीति पूरी तरह विफल हो गई और उसे अपने कदम पीछे खींचने पड़े।
आसमान का सिकंदर: राफेल फाइटर जेट
अगर कोई हथियार इस संघर्ष में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा तो वो था भारत का राफेल फाइटर जेट। 7 मई की रात राफेल जेट्स ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर टारगेट्स को निशाना बनाया और यह दुनिया के लिए एक मैसेज था—भारत अब सिर्फ डिफेंस में नहीं ऑफेंस में भी उतना ही सक्षम है।
राफेल की स्पीड उसकी स्टील्थ टेक्नोलॉजी और उसकी मिसाइल कैपेबिलिटी भारत को हवाई लड़ाइयों में एक बड़ा बढ़त देती है। और यही वजह है कि भारत की सैन्य ताकत को अब हल्के में नहीं लिया जा सकता।
समुद्र से तबाही के लिए ये हथियार काफी
अब बात करते हैं उस हथियार की जो वाकई डरावना है। रूस के पास एक ऐसा अंडरवाटर ड्रोन है जिसे Poseidon कहा जाता है। यह मानव रहित अंडरवाटर व्हीकल (Unmanned Underwater Vehicle) है जो परमाणु हथियारों से लैस हो सकता है और समंदर में सुनामी पैदा करने की क्षमता रखता है।
यह ड्रोन सीधे दुश्मन देश के समुद्री किनारों पर जाकर इतना बड़ा विस्फोट कर सकता है कि उससे कृत्रिम सुनामी आ सकती है जो तटीय शहरों को पूरी तरह तबाह कर सकती है। अमेरिका तक को इस ड्रोन से खतरा महसूस होता है।
उत्तर कोरिया का ‘हेइल-5-23’: समुद्री सुनामी का नया खतरा
रूस के बाद अब बात करते हैं उत्तर कोरिया की जिसने 2024 में हेइल-5-23 नाम के एक अंडरवाटर न्यूक्लियर ड्रोन का परीक्षण किया। 'हेइल' का मतलब ही होता है सुनामी। यह हथियार भी परमाणु विस्फोट करके समुद्र में कृत्रिम सुनामी पैदा करने की ताकत रखता है।
उत्तर कोरिया ने यह ड्रोन अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे देशों से संभावित खतरे के जवाब में विकसित किया है। हालाँकि इसकी वास्तविक क्षमता को लेकर विशेषज्ञों में मतभेद हैं मगर यह साफ है कि उत्तर कोरिया इस हथियार के जरिए एक नया मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ना चाहता है।
--Advertisement--