img

Up Kiran, Digital Desk: क्रिकेट की दुनिया में हलचल मच गई है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का 19वां सीजन अभी दूर है लेकिन पहले ही हंगामा शुरू हो चुका। एक तरफ संजू सैमसन की ट्रेडिंग ने फैंस को परेशान किया। वहीं IPL 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB के मालिकों ने टीम बेचने का ऐलान कर दिया। अब ताजा खबर राजस्थान रॉयल्स यानी RR की है। बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने दावा किया कि RR का मैनेजमेंट नए मालिक ढूंढ रहा है। यह सौदा IPL 2026 शुरू होने से पहले ही फाइनल हो जाएगा।

हर्ष गोयनका कौन हैं?

वे लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बड़े भाई हैं। गुरुवार शाम को उन्होंने X पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा कि एक नहीं दो IPL टीमें बिक रही हैं - RCB और RR। हर्ष ने कहा कि लोग अच्छी कीमत पर कैश करना चाहते हैं। दो टीमें बाजार में हैं और चार-पांच संभावित खरीदार लाइन में। सवाल उठा कि ये खरीदार पुणे अहमदाबाद मुंबई या बेंगलुरु से होंगे या फिर USA से? इस USA वाले जिक्र ने सबसे ज्यादा सनसनी फैलाई। कई लोग मान रहे हैं कि RR को अमेरिकी कोई बड़ा खिलाड़ी खरीद लेगा।

RR का मालिक कौन है? 

टीम का ज्यादातर हिस्सा रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। यह एमर्जिंग मीडिया स्पोर्टिंग होल्डिंग्स लिमिटेड का नाम है। उनके पास 65 प्रतिशत शेयर हैं। बाकी हिस्सा लाचलेन मर्डोक और रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स के पास बंटा हुआ। 2009 में बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 12 प्रतिशत शेयर लिए थे। लेकिन अब उनके पास कितना बचा है यह साफ नहीं। हर्ष के पोस्ट के बाद भी RR की कीमत पर कोई बात सामने नहीं आई।

अब RCB की बात करें। 5 नवंबर को डियागो इंडिया ने बिक्री की पुष्टि की। इससे पहले 1 अक्टूबर को सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला ने X पर संकेत दिए। उनका नाम भी RCB के खरीदारों में शुमार है। कंपनी ने SEBI को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया। रेगुलेशन 30 के तहत यह जानकारी दी गई। बिक्री 31 मार्च 2026 तक पूरी हो जाएगी। फोर्ब्स ने 2022 में RCB की वैल्यू 1 अरब डॉलर आंकी थी। लेकिन IPL 2025 में चैंपियनशिप जीतने के बाद यह दोगुनी हो गई। यानी कम से कम 2 अरब डॉलर। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट भी यही कहती है।