img

बॉलीवुड फिल्मों के गाने अक्सर हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं, मगर कभी-कभी ये गाने असल जिंदगी में भी घटित हो जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो सुनकर आपको लगेगा जैसे कोई बॉलीवुड फिल्म का सीन हो, मगर यह पूरी तरह से वास्तविक घटना है। यह घटना औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र की है, जहां एक लड़के ने अपने मुहल्ले वालों को धमकी दी थी कि "उठा ले जाउंगा, देखती रह जाएंगी दुनियां ये सारी" और कुछ दिनों बाद उसने वही किया, मगर फर्क सिर्फ इतना था कि उसने लड़की को डोली में नहीं बल्कि अपने साथ भगा लिया।

धमकी देने के बाद घर से उठा लिया गया लड़की

यह मामला एक छोटे से गांव का है, जहां लड़के ने कई बार लड़की को पीछा करते हुए तंग किया और जब मुहल्लेवालों ने उसे चेतावनी दी, तो उसने उन्हें धमकी दी थी कि वह लड़की को उठा ले जाएगा। बीती 6 अप्रैल को उसने ठीक वैसा ही किया, जैसा कि उसने कहा था। लड़की के परिजनों का आरोप है कि वह लड़का कई दिनों से उनकी लड़की का पीछा कर रहा था और कई बार उसे मुहल्ले से भी भगाया गया, मगर वह नहीं माना। धमकी देने के बाद उसने लड़की को भगा लिया और फरार हो गया।

लड़की के परिवारवालों ने शुरुआत में अपनी ओर से लड़की को ढूंढने की कोशिश की, मगर जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने अंततः स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई।