img

  अंबेडकरनगर। किसान और मजदुर देश के निर्माता हैं। दुर्भाग्य से सभी सरकारों ने किसानों और मजदूरों की उपेक्षा की है। उपेक्षा के चलते किसान आज हासिये पर है। केंद्र व प्रदेश में जबसे बीजेपी की सरकार बनी है, तब से किसानों और मजदूरों का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर पूरे समाज का सम्मान बढ़ाया है।

उक्त बातें शनिवार को जनपद के चतुरी पट्टी चौराहा पर राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में आयोजित किसान चौपाल में वक्ताओं ने कही। किसान चौपाल की अध्यक्षता रालोद के अयोध्या मंडल के अध्यक्ष शत्रुधन तिवारी ने की। चौपाल को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए रालोद के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानो और मजदूरों का सम्मान बढ़ाया है।  

विजय श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को फिर से केंद्र की सत्ता में लाना किसानो और कमरा समाज के सभी लोगों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना किसानो और मजदूरों का धर्म है। इस मौके पर रालोद कार्यकर्ताओं ने अंबेडकरनगर से NDA प्रत्याशी रीतेश पांडेय को विजयी बनाने का संकल्प लिया।  

किसान चौपाल में वेद प्रकाश सिंह, पूर्व आईआईटी प्रोफेसर शेषमणि पांडे, पूर्व फौजी रामनाथ वर्मा, जगन्नाथ, मोहम्मद खलील, प्रेम नाथ वर्मा और पूर्व प्रधान भागेलु वर्मा समेत अनेक रालोद कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

--Advertisement--