img

चीनी वास्तुकला को फेंगशुई कहा जाता है। फेंगशुई की वस्तुएं न केवल घर की साज-सज्जा के लिए बल्कि वास्तु में भी अहम मानी जाती हैं। ये वस्तुएं घर में खुशी, सकारात्मकता और धन को आकर्षित करने के लिए भी जानी जाती हैं। आइए जानें घर में खुशहाली लाने के लिए भोपाल के ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार से फेंगशुई टिप्स के बारे में।

लाफिंग बुद्धा - फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को सबसे अच्छा माना जाता है। लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से सुख, सौभाग्य, धन और सकारात्मकता में वृद्धि होती है। इसे घर के मुख्य द्वार के सामने मेज पर रखना शुभ होता है।

क्रिस्टल कमल - फेंगशुई में क्रिस्टल कमल को भाग्य चमकाने और धन को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है। इसे घर में रखने से रिश्तों में मधुरता आती है और वास्तु दोष दूर होता है। घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में या खिड़की के पास स्फटिक का कमल रखना शुभ होता है।

फेंगशुई में 3 सिक्के को बहुत ही शुभ माना जाता है। इन सिक्कों को घर के मुख्य द्वार पर रखने से सुख-समृद्धि आती है। इन सिक्कों को लाल रिबन में बांधा गया है। ये सिक्के बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ये सिक्के घर के मुख्य द्वार के बाहर की ओर हों न कि अंदर की तरफ।

क्रिस्टल पिरामिड - फेंगशुई में क्रिस्टल पिरामिड को बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार इसे घर में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सकारात्मकता फैलती है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा या पूजा स्थान में क्रिस्टल पिरामिड लगाना शुभ माना जाता है।

चीनी मेंढक - चीनी मेंढक को धन के देवता का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई में इस मेंढक का विशेष स्थान है। इस मेंढक के तीन पैर हैं और यह मुंह में एक सिक्का रखता है। इस मेंढक को बाहर रखना हमेशा ही फायदेमंद माना गया है।

बांस का पौधा - चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि और तरक्की आती है। मान्यता के अनुसार यह पौधा जितना अधिक बढ़ता है, घर के सदस्यों की उतनी ही उन्नति होती है। बांस तब ज्यादा लाभदायक होता है जब कोई आपको उपहार में देता है।

(नोट: यहां दी गई सूचना धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हमारी टीम इसकी गारंटी नहीं देती है।)

--Advertisement--