img

controversies related to Aurangzeb: मुगल सम्राट औरंगजेब (1658-1707) को आमतौर पर उसकी कठोर नीतियों और धार्मिक कट्टरता के लिए जाना जाता है, लेकिन उसने अपने शासनकाल में कई प्रशासनिक, सैन्य और कानूनी सुधार भी किए और इनका असर भारत पर लंबे समय तक रहा।

सम्राट औरंगजेब ने अपने शासन में कड़े कानून व्यवस्था लागू की। उसने शरिया कानून को आधार बनाया और कई इलाकों में भ्रष्टाचार को कम करने का प्रयास किया। उसने दरबार की भव्यता और फिजूलखर्ची को कम किया। उदाहरण के लिए उसने महंगे दरबारी उत्सवों और संगीत पर खर्च रोक दिया।

औरंगजेब ने अपने शासन के प्रारंभिक वर्षों में गैर-मुसलमानों से लिया जाने वाला जजिया कर हटा दिया (हालांकि बाद में इसे फिर से लागू किया गया)।

औरंगजेब को मंदिरों को तोड़ने के लिए बदनाम किया जाता है, मगर उसने कई हिंदू और जैन मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए अनुदान भी दिया। उदाहरण के लिए उसने काशी विश्वनाथ मंदिर को दान दिया था।

उसने कई हिंदू प्रशासकों और सेनापतियों को उच्च पदों पर बनाए रखा। जैसे कि राजा जय सिंह और राजा जसवंत सिंह। औरंगजेब कपड़े सिलने और कुरान लिखने जैसे काम खुद करता था। वो अपनी आय से जीने में विश्वास रखता था और निजी खर्चों के लिए राज्य के धन का उपयोग नहीं करता था।