img

राजस्थान में कुछ ही दिनों में विधानसभा इलेक्शन होने वाला है। राज्य में कांग्रेस जहां काफी मजबूत नजर आ रही है तो वहीं भाजपा में फूट की खबरें और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की नाराजगी ने भाजपा की परेशानियों को बढ़ा दिया है।

दरअसल वसुंधरा राजे सिंधिया गायब हो गई हैं। भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में वो दिखाई नहीं दे रही है। उनकी नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वसुंधरा राजे के चुनाव क्षेत्र में जब भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची और पार्टी की ओर से वसुंधरा को बुलाया गया तो वो भी वसुंधरा उसमें शामिल नहीं हुई और अब जो खबर आ रही है उसमें भाजपा की चिंता और बढ़ा दी है।

विधान सभा चुनाव 2023 में चंद दिन बचे हैं। सत्ता की लड़ाई में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है। भाजपा ने राजस्थान की सत्ता के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, मगर अंदरूनी गुटबाजी उस पर भारी पड़ रही है। भाजपा की सबसे बड़ी स्टार प्रचारक वसुंधरा राजे सिंधिया भाजपा से दूरी बनाए हुए हैं और इस बीच वसुंधरा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने भाजपा को बैकफुट पर ला दिया है।

एक तस्वीर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ अशोक गहलोत बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, राजधानी जयपुर में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के लोकार्पण समारोह में सीएम गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, स्पीकर सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौर मौजूद थे। मगर अब इस मुलाकात को प्रदेश की सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है।

इन दिनों वसुंधरा राजे और प्रदेश भाजपा नेताओं की अदावत किसी से छुपी हुई नहीं है। ऐसे में इस तस्वीर के सामने आने से राजनीतिक हलकों में खुसर फुसर शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक कांग्रेस भाजपा के किसी भी नेता का कोई भी बयान सामने नहीं आया है। मगर सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद लोग अपने अपने हिसाब से कयास लगा रहे हैं।

 

--Advertisement--