Diwali Celebration 2024: दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर (गुरुवार) को मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है। लोग मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए अलग अलग उपाय अपनाते हैं।
इस त्योहार के दिन चंद बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन कार्यों से बचना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि इन कामों के चलते देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
त्योहार के दिन सुबह देर तक सोना नहीं चाहिए। इस दिन जल्दी उठकर पूजा-पाठ करना चाहिए। मान्यता के मुताबिक, दिवाली के दिन नाखून काटने और शेविंग करने से भी बचना चाहिए।
इस दिन पूजा के दौरान मूर्तियों को एक विशेष क्रम में रखना चाहिए। बाएं से दाएं क्रम में गणेश जी, माता लक्ष्मी, विष्णु जी, मां सरस्वती और मां काली की मूर्तियां रखें। इसके बाद लक्ष्मण, श्रीराम और माता सीता की मूर्तियां रखें।
कहा जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी उसी स्थान पर निवास करती हैं, जहां साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है। इसलिए, दिवाली के दिन घर की सफाई पर विशेष ध्यान दें।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद पूजा स्थल पर सामग्रियों को बिखरा हुआ नहीं छोड़ना चाहिए। पूरी रात दीये जलाकर रखें और अखंड दीप में समय-समय पर घी या तेल डालते रहें।
दिवाली के दिन मोमबत्ती के बजाय मिट्टी के दीपकों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है। दिवाली पर सरसों के तेल का मिट्टी का दीया जलाना अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है।
_549886508_100x75.png)
_397984810_100x75.png)
_1797433355_100x75.png)
_318461928_100x75.png)
_884555295_100x75.png)