img

धर्म डेस्क। नवरात्रि का आज दुसरा दिन है। चारो तरफ भक्ति और आस्था का उल्लास है। जगह जगह माता के पंडाल सजे हैं। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में माता दुर्गा की आराधना करने से बल, बुद्धि एवं पराक्रम में वृद्धि होती है। व्यक्ति समस्त प्रकार के संकटों से मुक्ति पाता है। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए भी नवरात्रि को विशेष माना गया है। माता का एक रूप महालक्ष्मी है, इसलिए लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए नवरात्रि में इन सहज उपायों को अवश्य करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बहुत से लोगों को परिश्रम करने के बाद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिलती और वे हमेशा अर्थाभाव में ही रहते हैं।  ऐसे लोगों को नवरात्रि में इन सहज उपायों को जरूर करना चाहिए। नवरात्रि में शाम के समय कुएं या फिर नदी के किनारे दीया जलाकर हाथ जोड़कर माता लक्ष्मी का आह्वान करें और शांत मन से उस जगह से वापस घी आएं। माता लक्ष्मी अवश्य आप पर कृपा करेंगी।

इसी तरह नवरात्रि में माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए वट वृक्ष अर्थात बरगद की थोड़ी-सी जड़ लाकर अपने घर की तिजोरी में रखें। इसके बाद माता लक्ष्मी समेत नव दुर्गा का नाम लेकर धन प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। इसी तरह नवरात्रि में सूर्योदय के समय 11 बार लक्ष्मी और श्री सूक्त का 108 दिनों तक लगातार पाठ करने से दरिद्रता छूमंतर हो जाती है।

माता लक्ष्मी को कमल का पुष्प बेहद प्रिय है। इसलिए नवरात्रि में पड़ने वाले शुक्रवार के दिन कमल पुष्प को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इसी तरह माता लक्ष्मी को केसरयुक्त खीर का भोग लगाने और कनकधारा स्त्रोत का नौ बार पाठ करने से भी धन की प्राप्ति होती है। इसी तरह नवरात्रि में आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लाल रंग की ध्वजा चढ़ानी चाहिए। इससे माता भगवती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।  

--Advertisement--