img

Up Kiran, Digital Desk: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया। इस बार चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को होगा। नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी।

पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटें हैं।

बड़ी बातें: क्या-क्या होगा नया इस बार?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस बार चुनाव को और पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं:

100% वेबकास्टिंग: अब हर पोलिंग बूथ से लाइव वेबकास्टिंग होगी। पहले यह व्यवस्था केवल 50% बूथों पर थी।

रंगीन तस्वीरें: उम्मीदवारों की तस्वीरें अब ईवीएम पर रंगीन होंगी। साथ ही फ़ॉन्ट साइज भी बड़ा किया गया है।

क्लीन वोटर लिस्ट: विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद वोटर लिस्ट को अपडेट किया गया है। अंतिम सूची 30 सितंबर को जारी की गई थी।

मतदाताओं के आंकड़े: कौन-कौन डालेगा वोट?

बिहार में इस बार कुल 7.42 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इनमें:

पुरुष मतदाता: 3.92 करोड़

महिला मतदाता: 3.50 करोड़

ट्रांसजेंडर मतदाता: 1,725

पहली बार वोट देने वाले युवा: 14.01 लाख

इन आंकड़ों से साफ है कि महिला वोटर्स की भागीदारी भी काफी अहम रहने वाली है।