img

छत्तीसगढ़ में आज 11 से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज हो रहा है। यात्रा को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने निशाना साधते हुए कहा कि पहले राहुल गांधी अपनी ही पार्टी में नाइंसाफी के शिकार नेताओं को इंसाफ दिलाने की पहल करें।

सीएम विष्णुदेव ने कहा कि देश ने उनकी दक्षिण से उत्तर तक भारत जोड़ो यात्रा का भी हाल देख लिया है, जिसके बाद जनता ने कांग्रेस को तीन प्रदेशों से अलग कर दिया था। राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में है। लोकसभा इलेक्शन में भी प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी का पूरा सफाया करने का मन बना चुकी है।

विष्णुदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री की गारण्टी के सभी कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे हैं। यहां 18 लाख पीएम आवास और महतारी वंदन योजना का जल्द लाभ दिलाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। किसानों से इस दफा 145 मीट्रिक टन बंपर मात्रा में धान की खरीद की गई है। किसानों को धान की अंतर राशि का भी जल्द पेमेंट करा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस दफा तेन्दूपत्ता की संग्रहण राशि बढ़ाकर 5500 रुपए करने का फैसला ले लिया है। 

--Advertisement--