img

Chanakya Niti: अक्सर शादीशुदा जिंदगी में पति से कोई गलती या बुरी आदतें होने पर भी महिलाएं कई बातें छुपाती हैं। चाणक्य के अनुसार पत्नी को कभी भी अपने पति की बुरी आदतों को नहीं छिपाना चाहिए। बल्कि, परिवार से और यदि आवश्यक हो तो समुदाय से बात करनी चाहिए।

चाणक्य कहते हैं कि पति की झूठ बोलने की आदत को कभी छिपाना नहीं चाहिए। महिलाएं अक्सर अपने पति की इस आदत को दूसरों से छुपाती हैं। कई बार पति की ये आदत पत्नी के लिए हानिकारक होती है। ऐसे समय में पति की इस आदत को लेकर परिवार में चर्चा होनी चाहिए।

चाणक्य नीति के अनुसार कई लोगों को अपनी पत्नी पर शक करने की आदत होती है. तो उनकी ये आदत वक्त के साथ कई गुना बढ़ जाती है. अगर पति अधिक शक्की हो गया है तो उसकी यह आदत परिवार और समाज से छुपनी नहीं चाहिए।

गुस्सा आना आम बात है. लेकिन अगर पुरुष का गुस्सा असहनीय हो तो पत्नी को ये बात अपने माता-पिता और ससुराल वालों को बतानी चाहिए। ताकि आगे चलकर विवाद ना बढ़े।

बता दें कि आचार्य चाणक्य की राजनीति और रणनीति में गहरी समझ थी, और उनकी नीतियों ने भारतीय राजनीति पर दीर्घकालिक असर डाला। वे अपने समय के एक प्रखर रणनीतिकार और दूरदर्शी के रूप में जाने जाते हैं।

--Advertisement--