img

30 अप्रैल 2025 से उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। पिछले साल रिकॉर्ड 48 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी, वहीं इस बार 50 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों के आने की संभावना जताई जा रही है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जहां 20 मार्च से शुरू हो चुका था, वहीं 29 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 20 लाख से अधिक लोग चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

कब खुलेंगे चारधाम के कपाट?

चारधाम यानी यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट इस क्रम में खुलेंगे:

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम: 30 अप्रैल 2025, सुबह 10:30 बजे

केदारनाथ धाम: 2 मई 2025, सुबह 7:00 बजे

बद्रीनाथ धाम: 4 मई 2025, सुबह 6:00 बजे

अब तक रजिस्ट्रेशन आंकड़े:

केदारनाथ: 7.48 लाख

बद्रीनाथ: 5.74 लाख

यमुनोत्री: 3 लाख

गंगोत्री: 3 लाख

रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं?चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है:

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:
वेबसाइट: registrationandtouristcare.uk.gov.in

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन:
हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में 50 से ज्यादा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज:  आधार कार्ड  ,आधार से लिंक मोबाइल नंबर  ,पासपोर्ट साइज फोटो   ,स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी (बीमारी आदि)

कैसे जाएं चारधाम और कहां ठहरें?चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश से कई ऑप्शन मिलते हैं:

बस यात्रा:सबसे किफायती विकल्प। हरिद्वार/ऋषिकेश से बस सेवाएं उपलब्ध हैं।  ,अनुमानित खर्च: ₹6,000 से ₹8,000

टैक्सी से यात्रा:आरामदायक लेकिन महंगी।  अनुमानित खर्च: ₹40,000 (चारों धाम का टूर)

हेलीकॉप्टर सेवा:जल्दी और आसान यात्रा के लिए।एक धाम के लिए एक तरफ का किराया: ₹6,000–₹8,000पूरा चारधाम पैकेज: लगभग ₹2.5 लाख

बाइक रेंटल:
रोमांच पसंद करने वालों के लिए बढ़िया विकल्प।किराया: ₹1,500 प्रतिदिन (हरिद्वार/ऋषिकेश से)

रुकने की व्यवस्था:धर्मशाला, होम स्टे और बजट होटल हर धाम और रास्ते में उपलब्ध हैं।रात में पहाड़ी इलाकों में वाहन नहीं चलते, इसलिए शाम होते ही होटल ढूंढना जरूरी है।

यात्रा का कुल खर्च कितना आएगा?यात्रा का खर्च आपके साधन और ठहरने के विकल्प पर निर्भर करेगा:यमुनोत्री और गंगोत्री यात्रा+स्टे: ₹12,000 (लगभग)केदारनाथ यात्रा+स्टे: ₹15,000 (लगभग)बद्रीनाथ यात्रा+स्टे: ₹12,000 (लगभग)बस और टैक्सी से यात्रा करने पर कुल खर्च: ₹35,000–₹40,000 के बीच।
हेलीकॉप्टर से यात्रा करने पर खर्च: ₹2.5 लाख तक।

--Advertisement--