img

छत्तीसगढ़ के जिले जांजगीर चांपा में पामगढ़ की पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी शिव सागर उम्र 22 वर्ष निवासी धनगांव थाना पामगढ़ को अरेस्ट कर कार्रवाई की है।

आरोपी के विरुद्ध धारा 354, 506 भारतीय दंड विधान और आठ पास्को एक्ट अंतर्गत कार्रवाई हुई है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी डेविड सागर ने पीड़िता का हाथ पकड़कर शादी करुंगा कहते हुए जबरजस्ती खींच रहा था। साथ ही बुरी नीयत से छेड़छाड़ भी किया और बेइज्जत किया था।

जब पीड़िता जोर से चिल्लाने लगी तो आरोपी ने जान से मारने की चेतावनी दे डाली। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच बचाव किए थे। इस बाद थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी विरूद्ध थाना पामगढ़ में धारा 354, 506 भारतीय दंड विधान और आठ पास्को एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी डेविड सागर उम्र 22 वर्ष निवासी धनगांव को घटना संबंधी पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसे न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है।

 

--Advertisement--