img

पूरे भारत में अबकी दफा सर्दी ने देर से दस्तक दी है। किंतु, जैसे जैसे दिसंबर के गुजरता जा रहा है, वैसे वैसे कहीं पर तापमान माइनस में चला गया तो कहीं कोहरे का सितम शुरू हो गया। नॉर्थ इंडिया में सवेरे और रात के समय मौसम में ठंडक देखने को मिल रही है। उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पंजाब के अलग अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। इन राज्यों में 13 दिसंबर को सवेरे के वक्त घना कोहरा छाया रह सकता है।

वहीं सिक्किम में 12 दिसंबर को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान में ठंड से ठिठुरन बढ़ेगी। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर भी ठंड में बढ़त दर्ज होने लगी है। 12 दिसंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है और कोहरा भी देखने को मिलेगा।

देश के ऊपरी हिस्सों यानी कि कश्मीर में तापमान माइनस में पहुंच गया है। वहीं रेगिस्तान में भी तापमान गिर गया है। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी सुबह के वक्त ठंड के साथ कोहरा देखने को मिल रहा है।

--Advertisement--