img

बीते कई वर्षों में देश में AC इस्तेमाल करने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। कुछ AC का इस्तेमाल गर्मी में ही करते हैं। कुछ को रोज AC की जरूरत होती है। बताया गया है कि निरंतर AC में रहना सेहत के लिए हानिकारक होता है। तो आइए जानते हैं एयर कंडीशनर के निरंतर इस्तेमाल से होने वाली समस्याओं के बारे में-

डिहाइड्रेशन

दिन में शरीर को एक निश्चित लीटर पानी पीना जरूरी होता है। पानी के सेवन से कई बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं। गर्मियों में शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। डिहाइड्रेशन तब हो सकता है जब शरीर पसीने या अन्य तरीकों से पानी खो देता है। घंटों AC चलाकर कमरे में बैठने से वहां की नमी कम हो जाती है। नतीजतन, डिहाइड्रेशन हो सकता है।

दमा

अगर आपको अस्थमा है तो AC कमरे में बैठना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। बताया गया है कि AC मशीन साफ ​​नहीं होने पर दमा के मरीज परेशान होते हैं। एक व्यक्ति जो निरंतर AC का उपयोग कर रहा है, नाक में नाक के मार्ग के सूखने के कारण संक्रमण होने का खतरा होता है।

सिर दर्द

पूरे दिन AC का इस्तेमाल करने से सिरदर्द हो सकता है। AC वाले कमरे के वातावरण और बाहर के वातावरण में अंतर होता है। ज्यादा देर AC में बैठने और फिर बाहर जाने के बाद सिर दर्द होने लगता है। इससे माइग्रेन के मरीज ज्यादा परेशान होते हैं।

सूखी त्वचा

AC हमारे शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। इनके ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा पर भी असर पड़ सकता है। AC वातावरण में आद्रता को कम करता है। इससे मानव त्वचा के सूखने का खतरा हो सकता है। कई बार बालों और आंखों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

मस्तिष्क को प्रभावित करना

AC कमरे को ठंडा रखता है। यदि आप उस कमरे में बहुत अधिक बैठते हैं, तो मस्तिष्क की कोशिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। यह मस्तिष्क की कार्य करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। कभी-कभी चक्कर भी आ सकते हैं।

अगर आप नहीं चाहते कि ये चीजें हों, तो जरूरत पड़ने पर ही AC का इस्तेमाल करना चाहिए। थोड़ी बहुत गर्मी बर्दाश्त करें।

--Advertisement--