img

मध्य प्रदेश में साथ नहीं देने पर सपा कांग्रेस से बहुत खफा चल रही है। इस बीच सपा के नेता आईपी सिंह के राहुल पर आपत्तिजनक कमेंट के बाद दोनों पार्टियों के मध्य तनातनी और बढ़ गई है। राहुल गांधी को लेकर आईपी सिंह की टिप्पणी पर कांग्रेस भड़क गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि सपा अध्यक्ष के निर्देश पर आईपी सिंह ने एक से अपनी टिप्पणी हटा ली है।

IP सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि महागठबंधन की पहल बिहार के आठ बार के यशस्वी मुख्यमंत्री अति सरल नीतीश कुमार जी ने की। एक एक पार्टी को जोड़ा और उन्हें महागठबंधन का नेता बनाने की जगह पर कांग्रेस खेल पर उतर आई। आईपी सिंह ने लिखा कि जो व्यक्ति अपने सगे भाई वरुण गांधी को नहीं जोड़ पाया वो झूठी मोहब्बत बांट रहा है। कांग्रेस की 7 पुश्तें सपा का कभी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी।

उन्होंने राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।  आईपी सिंह ने राहुल गांधी को वंश विहीन भी कहा। IP सिंह की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता और सोशल मीडिया प्रभारी पंखुड़ी पाठक ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि भारत की जनता की आवाज समस्त देश के नेता राहुल गांधी के ऊपर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा की गई इस अमर्यादित टिप्पणी से देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मुझे विश्वास है कि अखिलेश यादव ऐसे निम्न स्तरीय भाषण का समर्थन नहीं करेंगे। इस तरह के शब्दों से भाजपा को मजबूत करने का काम कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।