img

cow slaughter: मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने शनिवार को गोहत्या में शामिल होने दो लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया और जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया।

देर रात मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल और एसपी राकेश कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि संस्कृति जैन को नया कलेक्टर बनाया गया है।

दो दिन पहले जिले में एक नदी और वन्य क्षेत्र में 40 से अधिक गायों के शव पाए गए थे, जिसके बाद पांच लोगों को अरेस्ट किया गया था।

मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "गौ माता के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीआईडी ​​एडीजी पवन श्रीवास्तव और उनकी टीम को बर्बर हत्याओं की उच्च स्तरीय जांच करने का काम सौंपा गया है।"

उन्होंने कहा, "इस मामले में शामिल प्रत्येक आरोपी को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।"

सिवनी पुलिस ने दिन में चार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से संतोष कवरेती (40) और रामदास उइके (30) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा शादाब खान (27) और वाहिद खान (28) को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि शादाब और वाहिद के खिलाफ एनएसए लगाया गया है।

--Advertisement--