Up Kiran, Digital Desk: भारत में दही सिर्फ एक खाद्य पदार्थ नहीं, बल्कि हर खाने की थाली का अहम हिस्सा है। चाहे सुबह का नाश्ता हो या दोपहर का खाना, दही किसी न किसी रूप में ज़रूर शामिल होता है। बहुत से लोग इसे हेल्दी मानते हैं और रोज़ खाते भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर दही को सही तरीके से न खाया जाए, तो ये फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है?
दही को सही तरीके से न खाने से क्यों नहीं मिलते फायदे?
दही में कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने से लेकर पाचन सुधारने तक कई काम करते हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा व बालों को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन बावजूद इसके, बहुत से लोगों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता। इसकी सबसे बड़ी वजह है - दही खाने का तरीका।
आमतौर पर लोग इसे सीधा खाते हैं या फिर कुछ मिलाकर। लेकिन क्या ये तरीका सही है? आइए जानते हैं कि दही को किसके साथ खाना सेहत के लिए सही होता है और किसके साथ नहीं।
खाली दही खाना – फायदेमंद या नुकसानदायक?
बहुत से लोग मानते हैं कि दही को वैसे ही खा लेना सबसे हेल्दी होता है। मगर आयुर्वेद की मानें तो दही की प्रकृति गर्म और अम्लीय होती है। ऐसे में इसे बिना किसी चीज़ के खाने से पेट में गैस, एसिडिटी या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हर रोज़ सादा दही खाना आयुर्वेद में सही नहीं माना गया है।
नमक मिलाकर दही खाना – दिन में ठीक, लेकिन रोज़ न करें!
अगर आप दही में स्वाद के लिए नमक मिलाते हैं, तो ध्यान रखें कि इसका असर शरीर पर अलग-अलग होता है। रात के समय अगर दही खाना हो, तो उसमें थोड़ा नमक डालना पाचन में मदद करता है और शरीर से विषैले तत्व निकालने में भी असरदार हो सकता है। लेकिन, अगर आप रोज़ाना नमक के साथ दही खा रहे हैं, तो इससे स्किन पर फुंसियां, बाल झड़ना और सफेद बाल जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
दही और चीनी – बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन
अगर स्वाद और सेहत दोनों चाहिए, तो दही में थोड़ा चीनी मिलाना एक अच्छा विकल्प है। इससे दही की तासीर ठंडी हो जाती है और यह शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद बनता है। यह संयोजन बच्चों के लिए भी सेफ है और बड़ों को भी फायदा पहुंचाता है। खासकर गर्मियों में यह तरीका बेहद राहत देता है।
_197710559_100x75.jpg)
_773050599_100x75.jpg)
_719050454_100x75.jpg)
_866384291_100x75.jpg)
_1748035850_100x75.jpg)