Poorest Countries: कई देश गंभीर गरीबी का शिकार हैं, जो उनके सामने मौजूद आर्थिक मुश्किलों को बयां करता है। ये देश कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। फोर्ब्स ने हाल ही में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर दुनिया के दस सबसे गरीब देशों की सूची जारी की है। इस रैंकिंग से अत्यधिक गरीबी से जूझ रहे देशों का पता चला है।
पूर्वी अफ्रीका में स्थित मोजाम्बिक एक घनी जनसंख्या वाला देश है। ये दुनिया का पांचवा सबसे गरीब मुल्क है। natural resources की प्रचुरता के बावजूद इस देश की जीडीपी 24.55 बिलियन डॉलर है एवं जनसंख्या 34,497,736 है।
मलावी एक दक्षिण-पूर्वी अफ्रीकी मुल्क है। ये अपने खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है, फिर भी ये विश्व का चौथा सबसे गरीब देश है। यह एक ऐसा देश है जिसका सकल घरेलू उत्पाद 10.78 अरब डॉलर है तथा जनसंख्या 21,390,465 है।
मध्य अफ्रीकी गणराज्य जिसका कुल सकल घरेलू उत्पाद 3.03 बिलियन डॉलर तथा जनसंख्या 5,849,358 है, विश्व का तीसरा सबसे गरीब देश है। सोने, तेल, यूरेनियम और हीरे के प्रचुर भंडार के बावजूद देश चल रही सियासत और सशस्त्र संघर्ष के कारण खतरे में है।
बुरुंडी पूर्वी अफ्रीका में एक छोटा सा मुल्क है और दुनिया में दूसरा सबसे गरीब देश है। कुल सकल घरेलू उत्पाद 2.15 अरब डॉलर है।
दक्षिण सूडान विश्व का सबसे युवा देश होने के बावजूद सबसे कम प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का दुर्भाग्यपूर्ण देश है। 2011 में आजादी प्राप्त करने के बाद इस छोटे से पूर्वी अफ्रीकी देश का कुल सकल घरेलू उत्पाद 29.99 बिलियन डॉलर है।
_17950010_100x75.png)
_552135763_100x75.png)
_1054507306_100x75.png)
_316096633_100x75.png)
_1006617077_100x75.png)