img

IPL Match Analysis: आईपीएल में चेन्नई का नाम सुनते ही दिमाग में महेंद्र सिंह धोनी, येलो आर्मी और जीत की कहानी आ जाती है। मगर 2025 का सीजन अब तक इस टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पांच मुकाबलों में से सिर्फ 1 जीत और पॉइंट्स टेबल पर 9वां स्थान। ये आंकड़े खुद बयां कर रहे हैं कि इस बार कुछ तो गड़बड़ है।

तो आखिर क्या वजह है कि इस बार चेन्नई का मैजिक फीका पड़ गया है? आइए जानते हैं उन दो अहम कारणों के बारे में जिनकी वजह से टीम का रन चेज करते वक्त हाल बेहाल हो गया है।

पहला कारण

रन चेज करते हुए किसी भी टीम के लिए पावरप्ले का इस्तेमाल बेहद जरूरी होता है। शुरुआती 6 ओवरों में अच्छा स्कोर बना लेना आधी जंग जीतने जैसा होता है। मगर CSK इस मामले में बुरी तरह से फेल हुई है। कप्तान रुतुराज से विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद रहती है। इस सीजन में धीमी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। उनके स्ट्राइक रेट और टाइमिंग दोनों में गिरावट देखी गई है। और जब पावरप्ले में रन नहीं बनते, तो मिडिल ऑर्डर पर प्रेशर आना तय है।

दूसरा कारण

महेंद्र सिंह धोनी को वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे बेहतरीन फिनिशर कहा जाता है। वो इस सीजन में खुद को साबित नहीं कर पा रहे हैं। साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी उन्होंने IPL में अपना जलवा बरकरार रखा था। मगर उम्र और फॉर्म अब उनका साथ नहीं दे रहे।

धोनी अब वैसे फिनिशर नहीं रहे, जो आखिरी ओवर में छक्का मारकर मैच खत्म कर दें। और CSK को उनकी वही पुरानी चमक इस बार बुरी तरह मिस हो रही है।

आपको बता दें कि IPL 2025 में चेन्नई का सफर अब तक निराशाजनक रहा है, मगर ये टीम इतिहास में कई बार पलटवार कर चुकी है। अगर कप्तान से लेकर मिडिल ऑर्डर और फिनिशर तक सबने अपनी भूमिका सही से निभाई, तो चेन्नई वापसी कर सकती है।