Up Kiran, Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजनीति में जिस शख्सियत को हर दल का नेता अपने करीब मानता था, वह चला गया। सोमवार को 89 वर्ष की आयु में पद्म भूषण धर्मेंद्र का निधन हुआ तो लखनऊ से दिल्ली तक सन्नाटा सा छा गया। फिल्मी पर्दे के ‘गबर’ और ‘वीरू’ वाले धर्म पाजी राजनीतिक गलियारों में भी उतने ही लोकप्रिय थे जितने सिनेमाघरों में।
सोशल मीडिया पर उमड़ी श्रद्धांजलियों की बाढ़
पूर्व सांसद रह चुके धर्मेंद्र को याद करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लिखा कि उनकी सादगी और स्वाभाविक अभिनय कला आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। अखिलेश ने उन्हें देश के सिनेमा का चमकता सितारा बताया जिसकी चमक कभी कम नहीं होगी।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने संदेश में धर्मेंद्र के मिलनसार स्वभाव को याद किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक दर्शकों के दिल पर राज करने वाले इस कलाकार के जाने से पूरा फिल्म जगत सूना हो गया। परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।
भाजपा नेताओं की आंखें भी हुईं नम
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके निधन को बेहद दुखद बताया और सिनेमा में उनके अविस्मरणीय योगदान को सलाम किया। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।
दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने धर्मेंद्र को हिंदी सिनेमा का सितारा बताया जिसका जाना अपूरणीय क्षति है। उन्होंने श्री राम से पुण्यात्मा को चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
_669076634_100x75.png)
_722674155_100x75.png)
_340447207_100x75.png)
_671828961_100x75.jpg)
_2081618493_100x75.jpg)