img

Up Kiran, Digital Desk: बिहार में मानसून फिर से पूरी ताकत के साथ एक्टिव हो चुका है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे पूरे राज्य में भारी बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 37 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

पटना में बादल, हल्की बारिश के आसार

राजधानी पटना में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने यहां हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

इन जिलों में हो चुकी है मूसलधार बारिश

पिछले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। सीवान, नालंदा, रक्सौल, बेतिया, समस्तीपुर, शिवहर और गोपालगंज में जमकर पानी बरसा है। इन इलाकों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

जिलों का तापमान अपडेट (अधिकतम तापमान °C में)

जिलातापमान
दरभंगा34.7
छपरा34.7
गया34.1
पटना34.0
मुजफ्फरपुर34.0
मोतिहारी34.0
नालंदा33.9
भागलपुर33.0
रोहतास31.8

अगले कुछ दिन क्यों हैं खतरनाक?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम अगले कुछ दिनों तक असर डाल सकता है। इससे बिहार के उत्तर और मध्य भागों में भारी बारिश की पूरी संभावना है। नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।