img

हालिया लोकसभा इलेक्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुनाव लड़ा था। वह इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से बहुमत से निर्वाचित हुए हैं। हालांकि, अब राहुल गांधी ने वायनाड सीट खाली करने का फैसला किया है और वह रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे। राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अब वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी। इस बीच, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने इस फैसले के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सही फैसला है।

प्रमोद तिवारी ने कहा, मैं राहुल गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं, उन्होंने रायबरेली सीट से सांसद बनकर सही फैसला लिया है। प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। इस प्रकार दोनों सदस्यों का प्रतिनिधित्व हो जायेगा। इस फैसले से उन्होंने उत्तर प्रदेश के जनादेश का भी सम्मान किया है, जिसने इंडिया अलायंस को 80 में से 43 सीटें दीं। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की भावनाओं का भी सम्मान किया है। प्रमोद तिवारी ने दावा किया है कि प्रियंका गांधी वायनाड से 5 लाख वोटों से जीत हासिल करेंगी।

इस बीच, इससे पहले सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की, जिसके बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट खाली करने और प्रियंका गांधी के वहां से उपचुनाव लड़ने के फैसले की घोषणा की। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे।
 

--Advertisement--