img

Up Kiran, Digital Desk: राजा रघुवंशी मामले पर इस समय देशभर में चर्चा हो रही है। शादी के 10 दिन बाद ही पति की हत्या के आरोप में अऱेस्ट सोनम रघुवंशी को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

दरअसल, सोनम हनीमून मनाने नहीं बल्कि राजा की हत्या करने के लिए शिलांग जाने की योजना बना रही थी। अपनी मर्जी के खिलाफ हुई इस शादी से सोनम नाखुश थी। इसके चलते वह राजा को अपने करीब आने से भी रोक रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने राजा को अपने करीब आने या संबंध बनाने से रोकने के लिए कामाख्या देवी के दर्शन करने की शर्त रखी थी।

शादी के बाद सोनम सिर्फ 4 दिन ही ससुराल में रुकी। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ससुराल में रहने के दौरान सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड राज को मैसेज किया था। इसमें कहा गया था, "हमें राजा के साथ संबंध बनाना पसंद नहीं है।"

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। इसके बाद दोनों 20 मई को अपने हनीमून के लिए रवाना हुए। दरअसल, राजा इस हनीमून ट्रिप के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, सोनम ही थीं जिन्होंने राजा को इस ट्रिप के लिए तैयार किया और बिना बताए टिकट भी बुक करवाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम ने राजा से कहा था कि "हम पहले कामाख्या देवी के दर्शन करेंगे और उसके बाद ही संबंध (यौन संबंध) बनाएंगे। साथ ही, वह हत्या की तैयारी और सुपारी किलरों के वहां पहुंचने में समय बिताना चाहती थी। इसके अलावा, वह राजा को संबंध बनाने से भी रोकना चाहती थी। इसके लिए वह कई कारण बता रही थी।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से अरेस्ट की गई सोनम को शिलांग पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। सोनम, उसके प्रेमी राजा और अन्य आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ की जा सकती है। तभी पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

--Advertisement--