img

Up Kiran, Digital Desk: मौसम विभाग ने आज पंजाब के छः शहरों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर और मोगा शामिल हैं। 24 घंटे में मिनिमम टेम्परेचर में 0.1 डिग्री की गिरावट आई है। यह नॉर्मल के करीब पहुंच गया है। पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहां मिनिमम टेम्परेचर 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में टेम्परेचर 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अगले 48 घंटों में दिन का टेम्परेचर बढ़ेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। राज्य के कुछ इलाकों में मीडियम से हल्का कोहरा छा सकता है। हालांकि, अगले 48 घंटों में मिनिमम टेम्परेचर में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद इसमें कमी आएगी। मैक्सिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी शुरू हो गई है, जो 0.6 डिग्री बढ़ा है।

पंजाब और चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित

पंजाब और चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित है। हर जगह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 100 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। सुबह 6 बजे अमृतसर का AQI 114, बठिंडा का AQI 78, जालंधर का AQI 128, खन्ना का AQI 109, मंडी गोबिंदगढ़ का 123, पटियाला का AQI 148 और रूपनगर का AQI 60 था। वहीं, चंडीगढ़ की हवा भी प्रदूषित है। चंडीगढ़ के सेक्टर 22 का AQI 84, सेक्टर 25 का AQI 107 है, जबकि सेक्टर 53 में कोई AQI रिकॉर्ड नहीं किया गया।