
mole astrology for male: समुद्रशास्त्र में शरीर पर तिलों के बारे में कई बातें कही गई हैं। शरीर पर मौजूद तिलों से व्यक्ति के गुणों और भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।
जिस व्यक्ति के माथे के बीच में तिल होता है, उसका प्रेम और जीवन बहुत अच्छा होता है। इसलिए जिस व्यक्ति के पेट पर तिल होता है वह खाने का बहुत शौकीन होता है। नाभि के पास तिल वाले लोग बहुत सफल होते हैं। इसके अलावा, दाहिनी जांघ पर तिल वाले पुरुष सभी की मदद करते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन पुरुषों के बाएं हाथ पर तिल होता है वे खुले विचारों वाले होते हैं।
तो वहीं शरीर पर तिल ये छोटे-छोटे निशान हर इंसान की त्वचा पर कहीं न कहीं मौजूद होते हैं। कोई इन्हें शुभ मानता है, तो कोई इन्हें खूबसूरती का हिस्सा। मगर क्या आपने कभी सोचा कि आखिर तिल निकलते क्यों हैं? ये कोई जादू-टोना नहीं, बल्कि प्रकृति और विज्ञान का एक अनोखा खेल है।
जानें शरीर पर क्यों निकलते हैं तिल
साइंटिस्टों के मुताबिक, तिल बनने की कई वजहें हो सकती हैं। पहली और सबसे बड़ी वजह है जेनेटिक्स। अगर आपके माता-पिता या परिवार में किसी के शरीर पर ज्यादा तिल हैं, तो आपके शरीर पर भी इनके निकलने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ तिल जन्म से ही होते हैं, जिन्हें ‘कंजेनाइटल नेवी’ कहते हैं। मगर ज्यादातर तिल बचपन से लेकर जवानी तक धीरे-धीरे उभरते हैं।
दूसरी बड़ी वजह है सूरज की किरणें। अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों के संपर्क में आने से मेलेनोसाइट्स ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं, जिससे तिल बनने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। यही कारण है कि धूप में ज्यादा वक्त बिताने वालों के शरीर पर तिलों की तादाद बढ़ सकती है।