_326720393.png)
Up Kiran, Digital Desk: पश्चिम बंगाल के जंगलपारा गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां इंदौर की सोनम और मेरठ की मुस्कान की तरह ही एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति की हत्या की है। डेढ़ महीने बाद जब इस बात का खुलासा हुआ तो पुलिस ने दफनाए गए पति के शव को बाहर निकाला। पत्नी ने पति की हत्या कर शव को 7 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया था।
रॉबिन रुइदास नाम का एक शख्स 40 दिनों से लापता था। पुलिस के मुताबिक, रॉबिन का शव उसके ससुराल से आधा किलोमीटर दूर मिला। शव को मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपारा गांव में एक ट्यूबवेल के पास दफनाया गया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने रॉबिन की पत्नी को हिरासत में लिया। वर्दी का भय दिखाते ही उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद जब पुलिस ने उसके बताए स्थान पर गड्ढा खोदा तो उसमें से रॉबिन का शव निकाला गया। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। रॉबिन की पत्नी ने बकरी बांधने वाली रस्सी से अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
भाभी ने लगाया अफेयर का आरोप
रॉबिन की भाभी शिखा रुइदास ने बताया कि अपर्णा का किसी और से अफेयर था। इस वजह से वह रॉबिन से झगड़ा करती थी। हालांकि, बच्चों को देखकर उसने अपर्णा का साथ नहीं छोड़ा। वह अपर्णा से बहुत प्यार करता था। उसे लगता था कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा। अपर्णा की सारी इच्छाएं पूरी कीं, लेकिन वह खुश नहीं थी। अपर्णा अपने मायके चली गई थी। रॉबिन सबकुछ भूलकर उसे वापस लाने की कोशिश कर रहा था। वह उससे मिलने ससुराल गया था। उसके बाद ही सारी घटना घटी
--Advertisement--