img

women health: महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादातर लापरवाह रहती हैं। खास तौर पर शादी के बाद महिलाएं अपने परिवार और बच्चों के लिए सबकुछ छोड़ देती हैं। जो लड़कियां शादी से पहले बहुत फिट हुआ करती थीं, शादी के बाद बिल्कुल बदल जाती हैं।

इसका एक बड़ा कारण महिलाओं में होने वाले हार्मोनल बदलाव हैं। खासकर बच्चा होने के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। मगर जब तक आप स्वस्थ नहीं रहेंगे, घर को फिट नहीं रख सकते। अगर आपकी उम्र 30 के बाद है या 35 की उम्र पार कर चुके हैं, तो शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में आपको बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं 35 की उम्र में महिलाओं को कौन से मेडिकल टेस्ट करवाने चाहिए।

35 वर्ष की आयु की हर महिला के लिए जरुरी मेडिकल जांच

लिपिड प्रोफाइल और कोलेस्ट्रॉल स्क्रीनिंग- इस टेस्ट में ब्लड सैंपल से कोलेस्ट्रॉल की जांच की जाती है। इस टेस्ट को करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर पता चलता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। आपको दिल की ईसीजी भी करवानी चाहिए।

सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की जांच- सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए पैप स्मीयर टेस्ट किया जाता है। 35 की उम्र के बाद आपको यह टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से ब्रेस्ट की जांच करवाना न भूलें। इसके लिए आप हर 2-3 हफ्ते में खुद भी टेस्ट कर सकती हैं। अगर आपको ब्रेस्ट में कोई दर्द या गांठ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

थायरॉइड और शुगर टेस्ट- उम्र बढ़ने के साथ-साथ थायरॉइड भी बढ़ता है। इससे शरीर के सिस्टम पर असर पड़ने लगता है। इसलिए 35 की उम्र के बाद आपको डॉक्टर की सलाह से हर साल अपना थायरॉइड और शुगर टेस्ट करवाना चाहिए।

विजन टेस्ट- जो महिलाएं चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस पहनती हैं, उन्हें हर साल अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। अगर आप चश्मा नहीं पहनती हैं, तो हर साल अपनी आंखों की जांच करवाएं। इससे आपकी आंखों की रोशनी के बारे में पता चलेगा। जिनकी आंखों की रोशनी अच्छी है, उन्हें हर 2 साल में या कोई समस्या आने पर जांच करानी चाहिए।

--Advertisement--