img

Up kiran,Digital Desk : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का परिणाम जारी कर दिया ਹੈ। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।

यूपी पीईटी 2025 की परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर को किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 25,31,996 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 19,41,993 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

3 साल तक वैलिड रहेगा स्कोर कार्ड

यह स्कोर कार्ड अगले 3 वर्षों तक के लिए मान्य रहेगा। इस अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में निकलने वाली ग्रुप 'C' स्तर की भर्तियों के लिए उम्मीदवार अपने PET स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। PET स्कोर के आधार पर ही अलग-अलग भर्तियों की मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट या शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

अब 44,000 से ज्यादा पदों पर भर्तियों का पिटारा खुलेगा

PET 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद, अब यूपी में 44,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का रास्ता खुल गया ਹੈ। UPSSSC को विभिन्न विभागों से अब तक 44,778 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव मिल चुके हैं। जल्द ही इन पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

किन पदों पर होंगी बंपर भर्तियां?

  • लेखपाल: 7,994 पद (सबसे ज्यादा)
  • तकनीकी सेवा: 5,431 पद
  • कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant): 4,582 पद
  • आबकारी सिपाही: 564 पद
  • सहायक विकास अधिकारी (ADO): 545 पद
  • कंपाउंडर: 560 पद
  • सहायक बोरिंग तकनीशियन: 419 पद
  • होम्योपैथिक फार्मासिस्ट: 397 पद
  • अधिशासी अधिकारी (EO): 320 पद
  • बीजीसी तकनीशियन: 255 पद
  • मत्स्य अधिकारी: 105 पद
  • इसके अलावा, मानचित्रकार, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और निरीक्षक जैसे कई अन्य पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी।