img

Up kiran,Digital Desk : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने हाल ही में अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के अफेयर संबंधी आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा कि उनके करियर में कई सुपरस्टार और मिस यूनिवर्स जैसी हीरोइनों के साथ काम हुआ है, लेकिन कभी भी किसी के प्रति अनुचित व्यवहार नहीं किया। उन्होंने सभी एक्टर्स और निर्देशकों का धन्यवाद किया।

गोविंदा ने कहा, "मैंने कभी किसी हीरोइन के साथ बुरा व्यवहार नहीं किया। अब जो नाम लिए जा रहे हैं, मैं उनसे माफी मांगता हूं, ताकि उन्हें डर या असहजता न हो।" उन्होंने अपने बचपन के प्यार और वर्तमान संबंधों पर भी सफाई दी, और बताया कि नई हीरोइनों के लिए उनका व्यवहार हमेशा सम्मानजनक रहा है।

करियर फ्रंट पर, गोविंदा सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ में नजर आ सकते हैं। वहीं सुनीता आहूजा के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें भी चर्चा में हैं।