img

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हाल के दिनों में अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं, हाल ही में खत्म हुई आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी उनका बल्ला खामोश रहा था. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा कि रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में अपनी फॉर्म में सुधार करने के लिए 'रिफ्रेश' बटन दबाने की जरूरत है। स्मिथ ने खेल के मौजूदा सबसे लंबे प्रारूप में रोहित के रनों की कमी का हवाला दिया और कहा कि भारतीय कप्तान के लिए निरंतरता एक मुद्दा है।

आईपीएल 2023 और ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध WTC फाइनल में भी रोहित का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में, ग्रीम स्मिथ ने कहा, "कप्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसका अपना प्रदर्शन है। कप्तानी का दबाव कभी कम नहीं होता। रोहित को फ्रेश होने की जरूरत हो सकती है। उनका अपना फॉर्म शायद इस स्तर पर सुसंगत नहीं रहा है।"

ओवल में ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध डब्ल्यूटीसी फाइनल में, रोहित दोनों पारियों में 15 और 43 रन बनाकर आउट हुए।

ग्रीम स्मिथ ने कहा, "कोई भी उनकी कप्तानी या नेतृत्व कौशल की आलोचना नहीं कर रहा है। वास्तव में यह स्पष्ट रूप से व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में है। अगर वह कुछ रन बनाता है तो निश्चित तौर पर वह दबाव कुछ कम कर सकता है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'टीम जब भी हारती है तो सीनियर खिलाड़ियों को हमेशा ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में एक खेल के आधार पर उसकी आलोचना करना और उसे खारिज करना काफी मुश्किल है।"

--Advertisement--