
hr manager scam: किसी भी कंपनी के लिए मानव संसाधन नीति सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि ये प्रणाली ये सुनिश्चित करती है कि कर्मचारियों को उनका वेतन और अन्य लाभ ठीक से मिल रहे हैं। लेकिन अगर इस सिस्टम में कोई दिक्कत आती है तो कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी नौकरियों में पेरोल प्रणाली में पारदर्शिता खासकर के जरूरी है, अन्यथा कर्मचारी और कंपनी दोनों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ये बात सामने आई है कि चीन में एक मानव संसाधन प्रबंधक ने फर्जी कर्मचारी रिकॉर्ड बनाकर करोड़ों रुपये का गबन किया। इस मामले ने कंपनी की सुरक्षा नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए।
ये घटना एक चीनी कंपनी से जुड़ी है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वहां के एचआर मैनेजर ने अनोखे तरीके से कंपनी को करोड़ों रुपए का चूना लगाया। शंघाई की एक श्रम सेवा कंपनी में काम करने वाले इस व्यक्ति ने 22 फर्जी कर्मचारी जोड़े और उनके वेतन और पेंशन की आड़ में 16 मिलियन युआन (करीब 18 करोड़ रुपये) का गबन कर लिया। इस मैनेजर का नाम यांग है।
यांग ने देखा कि उनके पास कर्मचारियों को नियुक्त करने और उन्हें वेतन देने का पूरा अधिकार था और इस प्रक्रिया पर कोई निगरानी नहीं थी। उसने पहले एक फर्जी कर्मचारी रिकॉर्ड बनाया और अपना वेतन स्वीकृत करवा लिया। ये वेतन यांग द्वारा नियंत्रित बैंक खाते में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन यह उनके नाम पर नहीं था। जब श्रम सेवा कंपनी ने पूछा कि पैसा सन के खाते में क्यों नहीं पहुंचा, तो यांग ने बहाना बनाया कि तकनीकी कंपनी ने भुगतान करना बंद कर दिया है।
आठ सालों से कंपनी को लगा रहे थे चूना
2014 से 2022 तक यांग ने ऐसे 22 फर्जी कर्मचारियों को जोड़ा और उनके वेतन व अन्य भत्तों के नाम पर पैसे निकालता रहा। अंत में 2022 में टेक कंपनी के वित्त विभाग ने देखा कि 'सन' नामक एक कर्मचारी की उपस्थिति रिकॉर्ड में 100 प्रतिशत उपस्थिति थी, लेकिन उसे कभी कार्यालय में नहीं देखा गया। जब मामले की गहन जांच की गई तो यांग के आठ साल के धोखे का पर्दाफाश हो गया।