
इजरायल और हमास के मध्य जंग जारी है। यहूदी देश ने चेतावनी दी है कि वह हमास को तबाह कर देगा। गौरतलब है कि ये फिलिस्तीनी ग्रुप गाजा पटटी को नियंत्रित करता है।
सन् 2005 में इजरायल गाजा पटटी से पूरी तरह से निकल गया था। इसके बावजूद यहां की समुद्री, हवाई और जमीनी सीमा पर उसका पूरी तरह से अधिकार है। इससे इजरायल हमास को होने वाले हथियारों की सप्लाई पर भी नजर रखता है। गाजा में लोगों का किसी भी तरह का मूवमेंट इजिप्ट और इजरायल द्वारा काबू होता है। इसके बावजूद हमास को गाजा में हथियारों की सप्लाई कैसे हुई, यह एक बड़ा सवाल है।
गाजा पटटी दो ओर से इजरायल से घिरा हुआ है। इसके अलावा इसकी सरहद इजिप्ट से भी लगी हुई है। पश्चिमी छोर भूमध्यसागर के सामने है, जहां इजराइली नौसेना केवल 12 समुद्री मील तक लोगों की आवाजाही पर बैन लगाती है। हथियार तस्कर भूमध्य सागर के किनारे किनारे हथियार गिराते हैं। फिर इन हथियारों को हमास को सप्लाई किया जाता है।
आपको बता दें कि इजराइली नेवी द्वारा समुद्री नियंत्रण के बावजूद सप्लायर हमास को हथियार देने में कामयाब रहे। इसके अलावा तस्कर हथियारों की सप्लाई के एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में इन टनल का प्रयोग करते हैं। वही गाजा इजिप्ट के साथ एक सरहद साझा करता है। इस क्षेत्र में हथियार पहुंचाने के लिए टनल बनाई जाती है। टनल नेटवर्क का यूज इरान और सीरिया से फज्र फज्र फाइव और एम थ्री जीरो रॉकेट जैसे घातक वेपेन को भेजने के लिए किया जाता है।