img

Up Kiran, Digital Desk: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के कार्ड भी छप चुके हैं और विवाह स्थल भी तय हो गया है। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर, 2025 को चंडीगढ़ में विवाह बंधन में बंधेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है विवाह कार्ड

विक्रमादित्य सिंह का विवाह कार्ड इंटरनेट मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। विक्रमादित्य सिंह और उनके परिवार का हिमाचल की राजनीति में अहम स्थान है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उन्होंने कंगना को कड़ी चुनौती दी थी। हालाँकि, वह जीत नहीं पाए थे। विक्रमादित्य सिंह वर्तमान में शिमला ग्रामीण से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

पहली शादी से तलाक

बता दें कि विक्रमादित्य की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी 8 मार्च 2019 को सुदर्शना कुमारी से हुई थी। सुदर्शना राजसमंद के आमेट राज की रहने वाली हैं। मतभेदों के चलते लगभग दो साल पहले दोनों का तलाक हो गया था।

इस तलाक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने दोबारा शादी करने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, अमरीन कौर चंडीगढ़ के सेक्टर 2 निवासी सरदार जोतिंदर सिंह सेखो और सरदारनी ओपिंदर कौर की बेटी हैं। वह पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में मनोविज्ञान की सहायक प्रोफेसर हैं। विक्रमादित्य सिंह से उनकी लंबे समय से दोस्ती है। अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है।

 

 

--Advertisement--