डिंपल यादव के पास कितने करोड़ की दौलत, सपा अध्यक्ष अखिलेश के पास कितना रोकड़; जानें

img

यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने 16 अप्रैल 2024 को अपना पर्चा भरा। मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया।

अपनी सादगी के लिए लोकप्रिय डिंपल को गहने का शौक है। डिंपल भले ही लग्जरी कारों से चलती हैं, मगर उनके पास कोई भी कार नहीं है। उनकी दौलत में भी पिछले दो साल में मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब कितनी है डिंपल और अखिलेश की संपत्ति, आइए जानते हैं।

डिंपल यादव ने नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र में बताया है कि वो 15 करोड़ 05 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। डिंपल के पास कैश में 5 लाख 72 हजार रुपए हैं। 10 करोड़ ₹44 लाख से ज्यादा की अचल संपत्ति और 5 करोड़ ₹10 लाख से ज्यादा की चल संपत्ति उनके नाम है।

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर 2022 में हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने शपथ पत्र दिया था। इसमें उनकी संपत्ति ₹14 करोड़ थी।

वहीं डिंपल के पति अखिलेश यादव के पास 25 लाख 71 हजार रुपए कैश है, जबकि 17 करोड़ ₹22 लाख से ज्यादा की अचल संपत्ति और 9 करोड़ 12 लाख रुपए की चल संपत्ति के स्वामी हैं। 

Related News