img

एक्टर शाहरुख खान की मूवी 'डंकी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पठान, जवान के बाद फैंस को शाहरुख की मूवी 'डंकी' का इंतजार था। आखिरकार बीते कल को डंकी मूवी हर जगह रिलीज हो गई। देखने को मिला कि शाहरुख की 'डंकी' का शो पहले दिन ही हाउसफुल हो गया। इस मूवी की एडवांस बुकिंग को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब 'डंकी' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

प्रदर्शनी से पहले ही एडवांस बुकिंग से 'डंकी' को भारी मुनाफा हुआ था। एडवांस बुकिंग में इस मूवी की 5.6 लाख टिकटें बिक गईं। इस हिसाब से शाहरुख की मूवी ने 15.41 करोड़ का कलेक्शन किया। यह डंकी के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शामिल हो गया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'डंकी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। इस मूवी ने प्रदर्शन के दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया है।

'डंकी' का पहले दिन का कलेक्शन शाहरुख की मूवी 'जवान' और 'पठान' से भी कम है। 2023 की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुख की 'पठान' ने पहले दिन 57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं सितंबर महीने में दर्शकों के बीच आई मूवी 'जवान' ने प्रदर्शनी के दिन 75 करोड़ का कलेक्शन कर 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन, डंकी इन दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही।
 

--Advertisement--