Up Kiran, Digital Desk: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक इटालियन इन्फ्लुएंसर की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 22 साल की मिनिया पाग्नी और उनके 60 वर्षीय पति मास्सिमो के रिश्ते को लेकर इंटरनेट पर हलचल मच गई है। जहां कुछ लोग इस शादी को सच्चे प्यार का प्रतीक मानते हैं, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स मिनिया को 'गोल्ड डिगर' (धन के लालची) कहकर ट्रोल कर रहे हैं।
एक शिक्षक से दोस्ती, फिर प्यार की शुरुआत
मिनिया पाग्नी ने अपने और मास्सिमो के रिश्ते के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि उनकी लव स्टोरी अचानक से शुरू नहीं हुई थी। जब मिनिया हाई स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं, तब मास्सिमो उनके शिक्षक हुआ करते थे। उस समय मिनिया को उनसे बस एक हल्का सा क्रश था। मगर दो साल बाद, जब दोनों की फिर से मुलाकात हुई, तो दोस्ती का सिलसिला बढ़ा और धीरे-धीरे यह एक मजबूत रिश्ते में बदल गया। इसके बाद दोनों ने उम्र के बड़े फासले को नजरअंदाज करते हुए शादी करने का फैसला किया।
सोशल मीडिया पर आरोप और नफरत
मिनिया और मास्सिमो की शादी की तस्वीरें जैसे ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुईं, सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई। कुछ लोग इस रिश्ते को असली प्यार मान रहे थे, वहीं बहुत से लोगों ने मिनिया पर आरोप लगाए कि वह केवल पैसों के लिए मास्सिमो से शादी कर रही हैं।
'गोल्ड डिगर' का टैग एक बार फिर चर्चा में आया, जिसका इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया जाता है जो केवल उम्रदराज़ और संपन्न व्यक्तियों से धन प्राप्ति के लिए रिश्ते बनाते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों ने इस रिश्ते को 'अजीब' और 'किसी भी हालत में अस्वीकृत' बताया, जबकि कुछ ने तो यह भी कह डाला कि "पैसा क्या नहीं करवा सकता!"




