img

नए साल 2024 में भारतीय स्पेस एजेंसी (इसरो) के कई अभियान पर विश्व  की निगाह होगी। इनमें गगनयान से लेकर इसरो-नासा के ज्वाइंट ऑपरेशन और मंगलयान 2, शुक्रयान 1 जैसे मिशन शामिल हैं।

भारतीय स्पेस एजेंसी का गगनयान मिशन है जो तीन चरणों में होगा। 2024 में दो चरण पूरे होने की उम्मीद है। गगनयान 1 जनवरी-फरवरी में प्रक्षेपित होने की उम्मीद है। तो वहीं 2025 तक इसके मिशन के पूरा होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, अगले साल नासा की मदद से नासा इसरो सिंथेटिक अपर्चर राडार यानी निसार प्रक्षेपित करेगा। जनवरी में लॉन्च होगा, ये रिमोट सेंसिंग से धरती की प्राकृतिक प्रक्रियाओं की निगरानी करेगा।

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्पेस एजेंसी अपना दूसरा मंगलयान मार्स ऑर्बिटर मिशन 2 पर मेहनत कर रहा है, जो मंगल के मैग्नेटिक फील्ड के अलावा उसकी सतह का मैप बनाएंगे। हालांकि, प्रक्षेपण की तारीख सामने नहीं आई है।

इसरो अगले साल शुक्र पर भेजे जाने वाले मिशन की तैयारी कर रहा है। इस शिप का प्रक्षेपण दिसंबर 2024 तक हो सकता है। शुक्रयान गर्म ग्रह का चक्कर लगाकर पांच बरस तक रिसर्च करेगा।

आपको बता दें कि भारती एजेंसी 2024 में पल्सर, ब्लैक होल, सुपरनोवा जैसी चीजों का शोध करने एक्स रे पोलरोमीटर सैटेलाइट या एक्सपोसैट अभियान शुरू करेगा। 
 

--Advertisement--