_306803263.png)
Up Kiran, Digital Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि टैरिफ लगाने के उनके फैसले ने अमेरिका को वैश्विक स्तर पर शांति बनाए रखने में मदद की है। उन्होंने कहा कि इस कदम से कई युद्धों को रोका गया, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध भी शामिल था।
ट्रंप ने कहा, "अगर मैंने टैरिफ नहीं लगाया होता, तो कम से कम चार और युद्ध होते। भारत और पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार थे। सात विमान गिराए गए थे। मैंने जो कहा, वह असरदार साबित हुआ।"
भारत-पाक तनाव और अमेरिका की ‘गुप्त भूमिका’
ट्रंप ने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती शत्रुता को अमेरिका ने शांत किया।
उन्होंने कहा, “टैरिफ की वजह से हमने न केवल अरबों डॉलर कमाए, बल्कि शांति भी बनाई।”
उनका मानना है कि अमेरिका के आर्थिक दबाव की रणनीति ने परमाणु टकराव को टाल दिया। यह वही समय था जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे।
ट्रंप बोले – 9 महीनों में सुलझा दिए 7 युद्ध
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनके कार्यकाल के केवल 9 महीनों में 7 बड़े अंतरराष्ट्रीय विवाद सुलझा लिए गए।
उनके अनुसार, "जब से हमने ऑफिस संभाला है, हमने कई युद्ध रोके हैं। कल शायद हम सबसे बड़ा युद्ध रोक लेते – भारत और पाकिस्तान का।"
मध्य पूर्व से लेकर रूस तक, ट्रंप की कूटनीति पर सवाल
मिडल ईस्ट को लेकर ट्रंप ने कहा कि हमास को अब शांति प्रस्ताव मानना ही होगा, वरना हालात उनके लिए कठिन होंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि रूस-यूक्रेन युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता, अगर वे राष्ट्रपति होते।
उनके शब्दों में, “सबसे आसान पुतिन हैं। मैं उन्हें अच्छी तरह जानता था। अगर चुनाव में गड़बड़ी न हुई होती, तो युद्ध नहीं होता।”
क्या टैरिफ ही है ट्रंप की 'जादू की छड़ी'?
ट्रंप का मानना है कि आर्थिक दबाव डालने की उनकी नीति ने दुनिया भर में तनाव को कम किया। उन्होंने इसे "एक युद्ध से कहीं अधिक असरदार रणनीति" बताया।