img

गलत लाइफस्टाइल व बढ़ता तनाव महिलाओं में बांझपन का सबब बन रहा है। इनफर्टिलिटी एक ऐसी समस्या है जो महिलाओं को बहुत परेशान करती है। ओव्यूलेशन डिसऑर्डर, फैलोपियन ट्यूब डैमेज, एंडोमेट्रियोसिस, गर्भाशय या गर्भाशय से जुड़ी दिक्कतें, महिलाओं में इनफर्टिलिटी कई कारणों से हो सकती है। कुछ खाद्य पदार्थ इनफर्टिलिटी की परेशानी को दूर करने के लिए दवा की तरह काम करते हैं। आइए जानें कि कौन से सुपरफूड्स महिला बांझपन को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

पहला फूड- अंजीर एक ड्राई फ्रूट है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन और फिनोल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस सूखे मेवे का सेवन करने से बांझपन दूर होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। अंजीर एक सुपरफूड है जिसका सेवन पुरुष और महिला दोनों ही बांझपन में सुधार के लिए कर सकते हैं।

दूसरा फूड- रिसर्च के अनुसार एक डॉक्टर ने कहा कि काजू में काफी मात्रा में जिंक होता है जो फर्टिलिटी को बेहतर बनाता है। अगर आप गर्भधारण करने की कोशिश कर रही हैं तो आपको रोजाना काजू का सेवन करना चाहिए।

तीसरा फूड- स्त्रियों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए गाय के दूध का सेवन करना चाहिए। गाय के दूध में सैचुरेटेड फैट होता है जो प्रजनन क्षमता में सुधार करता है। वसा में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी, विटामिन के और विटामिन के2 स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।

--Advertisement--