img

Up Kiran, Digital Desk: श्रीराधा भक्त प्रेमानंद महाराज प्रतिदिन अपने अनुयायियों के सवालों का उत्तर देकर उनकी समस्याएँ हल करते हैं। जीवन, धर्म, कर्म और व्यवहार से जुड़े उनके विचार लोगों को सही दिशा दिखाते हैं। हाल ही में एक अनुयायी ने उनसे सवाल पूछा कि यदि किसी कर्मचारी को काम से बाहर करना पड़े, तो क्या यह पाप होगा? इस सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने सरल और स्पष्ट उत्तर दिया।

प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा?

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर कोई कर्मचारी सत्यनिष्ठ है, कोई अपराध नहीं कर रहा और धर्म के विरुद्ध कार्य नहीं कर रहा, फिर भी उसे सिर्फ अपनी पसंद-नापसंद या आराम के कारण नौकरी से हटा दिया जाता है, तो यह ईश्वर के नियमों के अनुसार दोषपूर्ण होता है। 

महाराज ने यह स्पष्ट किया कि नौकरी केवल एक व्यक्ति का अधिकार नहीं होती, बल्कि उससे पूरा परिवार जुड़ा होता है। यदि किसी ईमानदार और सच्चे कर्मचारी को बिना सटीक कारण के काम से हटा दिया जाता है, तो यह उसके जीवन और परिवार के लिए कष्टकारी है। ऐसी स्थिति में नौकरी से निकालने वाला व्यक्ति खुद पाप का भागी बनता है और उसे उस कर्म का फल भोगना पड़ता है।

किस स्थिति में पाप नहीं होता?

प्रेमानंद महाराज ने यह भी बताया कि हर परिस्थिति में नौकरी से निकालना पाप नहीं होता। अगर कोई संस्था या कंपनी आर्थिक तंगी का सामना कर रही है और उसकी स्थिति इतनी कमजोर है कि वह सभी कर्मचारियों को बनाए नहीं रख सकती, तो कर्मचारियों की संख्या घटाना गलत नहीं है।