_1049943343.png)
Up Kiran, Digital Desk: श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम के मेयर आरती भंडारी के निर्देश पर नवरात्रों के पावन अवसर पर एक अहम फैसला लिया गया है। नगर निगम प्रशासन ने 22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक नगर क्षेत्र की सभी मीट की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। ये कदम श्रद्धालुओं की भावनाओं और नवरात्रों की पवित्र परंपरा का सम्मान करने के लिए उठाया गया है।
मेयर ने बताया कि नवरात्रे मातृशक्ति की उपासना और भक्ति का पर्व है। इस दौरान नगरवासियों की आस्था गहरी होती है। इसलिए निगम प्रशासन ने यह जिम्मेदारी ली है कि धार्मिक माहौल को बनाए रखा जाए। उन्होंने मीट विक्रेताओं और पशुवधशाला संचालकों से आग्रह किया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन करें और प्रशासन का सहयोग दें।
नगर निगम की टीमें नवरात्रों के दौरान नियमित निरीक्षण करेंगी ताकि सभी नियमों का पालन हो सके। साथ ही मंदिरों और देवी स्थलों के आसपास सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मेयर ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस पावन पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं और स्वच्छता बनाए रखने में मदद करें।
नवरात्र 2025 की तारीखें इस प्रकार हैं:
22 सितंबर: शैलपुत्री
23 सितंबर: ब्रह्मचारिणी
24-25 सितंबर: चंद्रघंटा
26 सितंबर: कूष्माण्डा
27 सितंबर: स्कंदमाता
28 सितंबर: कात्यायनी
29 सितंबर: कालरात्रि
30 सितंबर: महागौरी
1 अक्टूबर: सिद्धिदात्री