img

लखनऊ। किसान समाज के महान नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर पार्टी के अयोध्या मंडल कैंप कार्यालय ग्राम असगांवा भीटी तहसील जिला अम्बेडकर नगर में शांति हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महके पर रालोद कार्यकायताओं ने चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और चौधरी चरण सिंह के बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर रालोद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा कि चौधरी अजित सिंह का पूरा जीवन देश के अन्नदाता किसानों और गरीबोब व मजलूमों के लिए ईमानदारी से समर्पित था। वह एक महान आर्थिक सुधारक और कंप्यूटर विशेषज्ञ भी थे। श्रीवास्तव ने कहा कि चौधरी साहब देश के किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले एक प्रबुद्ध जन नेता थे ।

जयंती समारोह में बोलते हुए रालोद मंडल अध्यक्ष शत्रुध्न तिवारी ने कहा कि रालोद चौधरी अजीत सिंह के विचार का भारत बनाने के लिए संकल्पित है। वरिष्ठ रालोद नेता दीपक यादव ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह सामाजिक सम्रस्ता के प्रतीक थे। अयोध्या जनपद रालोद के युवा उपाध्यक्ष बृजेश दुबे ने कहा चौधरी अजीत सिंह ने युवा लोगों के जीवन में खुशहाली के लिए हमेशा संघर्ष किया।

जयंती कार्यक्रम में पं० लल्लन मिश्र, विकास मनी मिश्र, डॉ० अनिल पांडेय, दिलीप तिवारी, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, चंदन तिवारी, सर्वेश गुप्ता, श्याम लाल गुप्ता, रवि वर्मा, हरी राम, शिव रतन वर्मा, ओम प्रकाश यादव सहित कई लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

--Advertisement--