
Jharkhand Governor salary: झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार ने हाल ही में प्रदेश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी संभाली है। तो ऐसे में आईये जानते हैं उनको सरकार द्वारा कितना वेतन दिया जाता है। राज्यपालों का वेतन और भत्ते भारत सरकार के निर्धारित मानकों के तहत तय किए जाते हैं और ये किसी भी राज्यपाल के लिए एक निश्चित रूप से निर्धारित होता है।
भारत के संविधान की माने तो राज्यपालों के वेतन और भत्ते राष्ट्रपति (वेतन और भत्ते) आदेश 2008 के तहत तय होते हैं। राज्यपाल को वेतन के साथ-साथ कई अन्य भत्ते भी मिलते हैं। जैसे- आवास, गाड़ी, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं। हालांकि राज्यपाल का वेतन कुछ अलग हो सकता है, लेकिन सामान्यत: उनका मासिक वेतन तीन लाख पचास हजार रुपए के लमसम होता है।
राज्यपालों के वेतन और भत्तों में कोई राज्य विशेष बदलाव नहीं करता। क्योंकि ये समस्त राज्यपालों के लिए बराबर होता है। इसका मतलब है कि संतोष गंगवार को भी वही वेतन और सुविधाएं मिल रही होंगी जो भारत के अन्य राज्यपालों को दी जाती हैं। बता दें कि किसी भी राज्य के सीएम की तुलना में राज्यपाल का कार्यक्षेत्र और दायित्व अलग होते हैं और उनका कार्य सामान्यतः वैधानिक और संविधानिक होता है।