img

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज भाजपा पार्टी कार्यालय, फतेहपुर में आयोजित बैठक की। श्री मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की शक्ति ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए सेतु की भूमिका निभाए।

बैठक के दौरान जनपद के विकास, संगठनात्मक विषयों एवं जनसमस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे, जिन पर उप मुख्यमंत्री श्रीमौर्य ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।