केशव प्रसाद मौर्य जी नवीन सर्किट हाउस पहुंचे तथा पार्टी के पदाधिकारियों व संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए की 02 साल से जमे सब का पटल परिवर्तन हो, यह बात जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सरकार की लोककल्याणकारी संचालित योजनाओं की प्रगति,विकास कार्यों, कानून व्यवस्था आदि की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री जी ने ऐसे सभी लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सचिव तथा हल्के के उप निरीक्षक तथा सिपाही जो 02 वर्ष से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं उनकी तहसील,ब्लॉक तथा हल्का बदलने को जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त, आगरा को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मा. केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी, मा.विधायकगण डॉ.जीएस धर्मेश जी, श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, श्री छोटेलाल वर्मा जी, श्री भगवान सिंह कुशवाह जी, मा.एमएलसी श्री विजय शिवहरे जी, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह जी, प्रदेश महामंत्री श्री राम प्रताप चौहान जी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत पौनिया जी, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री राजकुमार गुप्ता जी, सहित पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार, जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी, सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।




